फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: बोपन्ना और कुगोर की जोड़ी दूसरे दौर में

Tue, 01 Jun 2021 09:11 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

बोपन्ना और कुगोर ने एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रोहन बोपन्ना और क्रोएशिया के फ्रेंको कुगोर की जोड़ी फ्रेंच ओपन युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई। उन्होंने जॉर्जिया के निकोलोज बासिलाश्विली और जर्मनी के आंद्रे बेजेमैन को सीधे सेटों में हराया। बोपन्ना और कुगोर ने एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। बोपन्ना और कुगोर ने पहले सेट में प्रतिद्वंद्वी की सर्विस एक बार और दूसरे में दो बार तोड़ी। अब उनका सामना अमेरिका के निकोलस मुनरो और फ्रांसिस टियाफो तथा आठवीं वरीयता प्राप्त ब्राजील के मार्शेलो मेलो और पोलैंड के लुकाज कुबोत के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें