फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस: दिव्या चिताले और स्वस्तिका घोष को फाइनल में हारकर रजत से करना पड़ा संतोष

Tue, 01 Jun 2021 08:38 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिव्या और स्वस्तिका को फाइनल में रूस की नतालिया मलिनिना व एलिजाबेथ के हाथों 3-11, 6-11, 7-11 से मिली हार
  • भारतीय जोड़ी ने चेक गणराज्य की लिंडा जादेरोवा और क्रोएशिया की हना अरापोविच को हराकर पहुंची थी फाइनल में।
विज्ञापन
स्वास्तिका घोष - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिव्या चिताले और स्वस्तिका घोष को ट्यूनिशिया में हुए विश्व टेबल टेनिस युवा स्टार कंटेडर टूर्नामेंट के अंडर-19 बालिका युगल के फानइल में हारकर रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


महाराष्ट्र की दिव्या और स्वस्तिका को खिताबी मुकाबले में रूस की नतालिया मलिनिना व एलिजाबेथ के हाथों 3-11, 6-11, 7-11 से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले भारतीय जोड़ी चेक गणराज्य की लिंडा जादेरोवा और क्रोएशिया की हना अरापोविच को हराकर फाइनल में पहुंची।

एकल में वर्ग में दिव्या और स्वस्तिका को सेमीफाइनल में हार मिली। दिव्या को रूस की वलादा वोरोनिना के हाथों 2-3 और स्वस्तिका को तुर्की की ऐस हराक के हाथों 2-3 से हार मिली। कोरोना के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी खेले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें