ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में हार के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जीत के साथ वापसी की। स्विस स्टार ने फिलिप कोह्ल्श्राइबर को तीन सेट तक खिंचे मुकाबले में 6-4,3-6,6-1 से पराजित कर अंतिम-16 में जगह बनाई। 37 वर्षीय फेडरर की यह फिलिप पर 14 मुकाबलों में 14वीं जीत है।
भारतीय खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन को पहले ही दौर में गत चैंपियन स्पेन के रॉबर्टो बॉतिस्ता के हाथों 4-6, 3-6 से शिकस्त मिली। राओनिक मिलोस को जॉन लेनार्ड स्ट्रफ से 4-6,7-5, 4-6 से हार मिली।
फर्नांडो वर्दास्को ने थॉमस फैबियानो को 3-6,6-3, 6-2 से, इगोर गेरासीमोव ने रॉबिन हासे को 7-6,7-6 से और रिकॉडर्स बर्नाकिस ने डेनिएल मेदवेदेव को 6-3, 6-3 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
युगल में दिग्गज लिएंडर पेस ने फ्रांस के अपने जोड़ीदार बेनोइट पियरे के साथ मिलकर हमवतन रोहन बोपन्ना और दिविज शरण की जोड़ी को 6-2,7-6 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।