फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीपी वर्ल्ड टूर: फेडरर सिलिच को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे 

Fri, 17 Nov 2017 06:39 PM IST
amarujala.com
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी तथा 19 ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने एटीपी वर्ल्ड टूर में अपना जादू बरकरार रखा है। फेडरर ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को क्वार्टरफाइनल में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फेडरर यहां खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। फेडरर ने सिलिच को 6-7, 6-4, 6-1 से शिकस्त दी। एक अन्य क्वार्टरफाइनल में अमेरिका के जैक सोक ने जर्मन के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-4, 1-6 तथा 6-4 से हराया।  
विज्ञापन


रूस के ग्रिगोर दिमित्रोव स्पने के पाब्लो कारेनो बस्‍टा से क्वार्टरफाइनल खेलेंगे। इन दोनों के बीच का विजेता अमेरिका के जैक सोक से सेमीफाइनल में भिड़ेगा। जबकि फेडरर का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थियेम या बेल्जियम के डेविड गोफिन में से किसी एक के साथ सेमीफाइनल में होगा। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें