फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजर फेडरर ने जीता 400वां ग्रैंड स्लैम मैच, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

Fri, 31 May 2019 09:36 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर - फोटो : pti
विज्ञापन

स्विस स्टार रोजर फेडरर 400 ग्रैंड स्लैम मैच खेलने वाले टेनिस इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने शुक्रवार को फ्रेंच ओपन में नार्वे के 20 वर्षीय कास्पर रूड को 6-3, 6-1, 7-6 से पराजित किया। खास बात यह है कि फेडरर ने 1999 में जब फ्रेंच ओपन में पदार्पण किया था उस दौरान रूड के पिता क्रिस्टियन भी उसमें खेले थे।

विज्ञापन


इस जीत के साथ ही 37 वर्षीय फेडरर 1991 के बाद किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-16 में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए। इससे 28 साल पहले जिमी कोनर्स 39 साल की उम्र में यूएस ओपन के अंतिम चार में पहुंचे थे।

यही नही चार साल बाद रोलां गैरां में खेल रहे फेडरर 14वीं बार चौथे दौर में पहुंचे और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया है। वर्ष 2009 के चैंपियन फेडरर 14वीं बार फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे हैं, जहां उनका सामना फ्रांस के निकोलस माहूट और अर्जेंटीना के लियोनार्डो मेयर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। फेडरर ने मैच के बाद कहा, 'उसके खेल में कमी ढूंढना मुश्किल है इसलिए मैं राहत महसूस कर रहा हूं। यह अच्छा मैच था।'
विज्ञापन


जापानी खिलाड़ी केई निशिकोरी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में लसलो डेरे को 6-4,6-7,6-3,4-6,8-6 से मात देकर प्री क्वार्टर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन

पुरूष वर्ग में फ्रांस के बेनोइट पियरे भी स्पेन के पाब्लो कारेना बस्टा के आधे मैच से हटने के कारण चौथे दौर में पहुंचने में सफल रहे। 

महिलाओं के वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कारोलिन पिलिसकोवा को तीसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। क्रोएशिया की 31वीं वरीय पेट्रा मार्टिच ने उन्हें 6-3, 6-3 से हराया। उक्रेन के नौंवी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितोलिना स्पेन की 19वीं वरीय गर्बाइन मुगुरूजा से 6-3, 6-3 से हारकर बाहर हो गयी। 

लाटविया की 12वीं वरीय अनस्तेसिया सेवास्तोवा ने बेल्जियम की 20वीं वरीय एलिस मार्टन्स को तीन सेट तक चले संघर्षपूर्ण मैच में 6-7 (3), 6-4, 11-9 से हराया जबकि चेक गणराज्य की मार्केटा वांड्रोसोवा ने स्पेन की 28वीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो को 6-4, 6-4 से उलटफेर का शिकार बनाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें