टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने हारी हुई बाज़ी जीत कर एक नया इतिहास रच दिया है। मरिन सिलिच को हराकर फेडरर ने 11वीं बार विंबलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सात बार के विंबलडन विजेता ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिंगल मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 307 मैच जीतकर फेडरर ने मार्टिना नवरातिलोवा के रिकॉर्ड को तोड़ा। 34 साल के फेडरर किसी 40वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेट में नज़र आएंगे।
हालांकि यह मैच फेडरर के लिए इतना आसान नहीं था। 6-7, 4-6 से पहले दो सेट हारने के बाद फेडरर ने जबदस्त वापसी करी और तीन बार मैच प्वाइंट बचाया। अगले तीन सेटों में फेडरर ने जुझारूपन का परिचय देते हुए 6-3, 7-6, 6-3 से सिलिच को हराया।
84वीं विंबलडन जीत के बाद फेडरर अपने 18वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए कनाडा के मिलोस राओनिक से भिड़ेंगे।
विलियम्स बहनों के बीच हो सकती है खिताबी भिडंत
वीनल विलियम्स
- फोटो : getty
इसके अलावा सेरेना और वीनस विलियम्स में भी विंबलडन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकती हैं। ऐसा होता है तो दोनों बहने सात साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में भिड़ेंगी। इस मैच को हकीकत बनाने के लिए डिफेंडिंग चैंपियन सेरेना को रूस की एलेना वेसनीना को हराना होगा।
वीनस के सामने ऑस्ट्रेलिया की एंजेलीक कर्बर की चुनौती होगी।
2000 से लेकर 2010 के बीच विलियम्स बहनें 9 बार विंबलडन का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। 2009 में दोनों के बीच हुए विंबलडन के फाइनल में सेरेना की जीत हुई थी।
जहां सेरेना का लिए फाइनल की राह आसान है, वहीं पाँच बार की विजेता वीनस के लिए यह राह काफी मुश्किल है। कर्बर ने इस साल जनवरी में सेरेना को ऑस्ट्रेलियन ओपन में हरा कर अपना पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता था।