फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन से बाहर हुए सानिया और बोपन्ना

Wed, 06 Jul 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सानिया मिर्जा
विज्ञापन
भारत और क्रोएशिया की टॉप सीड जोड़ी सानिया मिर्ज़ा और इवान डोडिग मिक्सड डबल्स मुकाबले के दूसरे राउंड में हारकर बाहर हो गए। वहीं दूसरी तरफ रोहन बोपन्ना और उनकी रूसी पार्टनर एनसतासिया रोडियोनोवा का भी विंबलडन का सफर तीसरे राउंड में हार के बाद खत्म हो गया।
विज्ञापन


सानिया और डोडिग ने यह मुकाबला ब्रिटेन की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी से 6-4,3-6, 5-7 से हारा। 13वीं सीड बोपन्ना और रोडियोनोवा की जोड़ी 6-7, 5-7, 3-6 से हार कर बाहर हुई।

सानिया औक डोडिग को आखरी सेट में अपनी गलतियों का खामियाज़ा भुगतना पड़ा और वो हार गए। यह मैच इस जोड़ी के लिए आसान माना जा रहा था, मगर ब्रिटिश जोड़ी ने 6-3 से दूसरा सेट जीत कर उन्हें हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की ऐसी हार भारत के लिए है बड़ा झटका

rohan bopanna
इस जोड़ी को सर्विस में काफी नुकसान उठाना पड़ा। इस दौरान उनकी सफलता दर मात्र 38 फीसदी की ही थी। आखरी से ट में 5-3 से आगे चल रही भारतीय-क्रोएशियाई जोड़ी मैत बचाने में असफल रही और जल्द ही स्कोर 4-5 हो गया। इसके बाद ब्रिटिश जोड़ी ने सानिया और डोडिग को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और वो मैच गंवा बैठे।

इन दोनों की हार के साथ भारत को एक बड़ा झटका लगा है। ओलंपिक में मिक्सड डबल्स में सानिया और बोपन्ना ही भारत का प्रितिनिधित्व करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें