बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने शनिवार को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में ग्रीस के युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर करियर का 100वां एटीपी खिताब अपने नाम किया। स्विस स्टार फेडरर ने फाइनल में सिटसिपास को 6-4, 6-4 से हराया।
बता दें कि रोजर फेडरर इस युग के दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने करियर का 100वां टाइटल अपने नाम किया। पहले नंबर पर अमेरिका के जिम्मी कोनोर का नाम है, जिन्होंने 109 टाइटल जीता था।खिताब जीतने के बाद फेडरर बोले, 'मैं खुश हूं। यहां दुबई में मेरा आठवां और मेरे 100वें एकल खिताब के साथ जीतना शानदार रहा।'
ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम-16 में हार के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेररर ने दुबई टेनिस चैंपियनशिप में जीत के साथ शानदार वापसी की। इस स्विस स्टार ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में क्रेएशिया के टेनिस स्टार बोरना कोरिक को 6-2, 6-2 से हराकर दुबई ओपन के फीाइनल में प्रवेश किया था।
दूसरी तरफ युवा सनसनी स्टेफानोस सिटसिपास ने सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी गेल मोनफिल्स को 4-6, 7-6 (7/4), 7-6 (7/4) से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।
मालूम हो कि नेक्स्टजेन फाइनल्स के चैंपियन सिटसिपास ने रॉड लेवर एरेना में खेले गए मुकाबले में अपने से 17 साल सीनियर और 20 बार के ग्रैंड स्लैम खिताब विजेता फेडरर को पांच सेट तक चले कड़े मुकाबले में 6-7 (11-13), 7-6 (7/3), 7-5, 7-6 (7/5) से हराकर सनसनी फैला दी थी।