फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरपेशेवर और अनैतिक है एआईटीए: सोमदेव

Sat, 12 Jan 2013 09:59 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) पर जमकर भड़ास निकालते हुए उसे गैरपेशेवर और अनैतिक करार दिया। एआईटीए ने शुक्रवार को सोमदेव और महेश भूपति समेत कुल आठ खिलाड़ियों को 01 से 03 फरवरी तक दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले डेविस कप मुकाबले के लिए भारतीय टीम से बाहर कर कर दूसरे दर्जे की टीम चुनी। सोमदेव समेत सात अन्य खिलाड़ियों का एआईटीए से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


एआईटीए ने दूसरे दर्जे की टीम इसलिए चुनी क्योंकि इन आठों खिलाड़ियों ने डेविस कप के लिए खुद को अनुपलब्धता रखा था। सोमदेव ने कहा, ‘एआईटीए ने पिछले हफ्ते जो किया वह गैरपेशेवर और अनैतिक है। खिलाड़ी इससे बेहद निराश हैं।

उन्होंने कहा कि एआईटीए ने काफी दावे किए लेकिन सच्चाई यह है कि हमें लिखित में कुछ नहीं मिला। खिलाड़ी यही मांग कर रहे थे। हम लिखित में चाहते थे क्योंकि एआईटीए के इतिहास को देखते हुए सिर्फ भरोसे पर उनकी बात मानना मूर्खता होती। मैं आपको गारंटी देता हूं कि लिखित में कुछ नहीं आया। हमें आखिरी ई-मेल छह जनवरी को आया था और उसमें ऐसा कुछ नहीं था जो उन्होंने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति में कहा। यह दिखाता है कि यह फेडरेशन कैसा है।’
विज्ञापन


सोमदेव ने कहा कि खिलाड़ियों ने सिर्फ आधारभूत अधिकारों की मांग की थी और वे चाहते थे कि एआईटीए पेशेवर रुख अपनाए। उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ी कह रहे थे कि जो कुछ भी हो रहा है वो सबके सामने हो। हमने कुछ चिंताएं जताई थी और हम चाहते थे कि इसका पेशेवर तरीके से निपटारा हो। यदि एआईटीए हमें सबकुछ लिखित में देता तो सभी खिलाड़ी 100 फीसदी डेविस कप मुकाबले के लिए उपलब्ध होते और हमें इन मुकाबलों में खेलकर बेहद खुशी होती।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें