फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंगिस से अलग होने की कहानी सानिया की जुबानी

Thu, 11 Aug 2016 04:57 PM IST
डिजिटल टीम/ अमर उजाला, नई दिल्ली,
विज्ञापन
सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस
विज्ञापन
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने स्विस खिलाड़ी मार्टीना हिंगिस से अलग होने के कारण का खुलासा किया है। सानिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि दोनों ने अगल होने का निर्णय आपसी सहमति से खराब प्रदर्शन के कारण किया है। सानिया ने कहा कि हमारी जोड़ी को अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पा रहे थे। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों की जोड़ी आखिरी बार अक्टूबर में डब्ल्यूटीए फाइनल में खेलेती दिखाई देगी। 
विज्ञापन

पिछले साल इन दोनों की जोड़ी ने डब्ल्यूटीए सहित कुल 9 खिताब जीते थे।
एक साझा बयान में दोनों ने कहा, पिछले सीजन 3 ग्रैंड स्लैम और 11 अन्य युगल खिताब जीतने के कारण प्रशंसकों की आशाएं हमारी जोड़ी से बढ़ गईं थीं। लेकिन हम उनकी आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं और न ही बेहतर परिणाम दे पा रहे हैं। इसलिए हमने अलग होने का निर्णय किया है। हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि यह निर्णय पूरी तरह प्रोफेशनल है, हम दोनों के अलग होने का कोई भी व्यक्तिगत कारण नहीं है।
प्रोफेशनल तौर पर अगल होने हम दोनों के बीच के व्यक्तिगत संबंधों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अक्टूबर में हम डब्ल्यूटीए फाइनल्स में अपना खिताब बचाने की पुरजोर कोशिश करेंगे। हमें आशा है इस बयान के बाद मीडिया में आ रही गलत खबरों पर लगाम लगेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें