फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के 'शहंशाह' को ओलंपिक में एक और झटका, हार पर आ गए आंसू

Thu, 11 Aug 2016 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : Reuters
विज्ञापन
विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना इस बार भी टूट गया है। इस समय टेनिस कोर्ट के बेताज बादशाह कहे जाने वाले जोकोविच को रियो में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। सर्बिया की इस जोड़ी को ब्राजील की तीसरी वरीयता प्राप्त मार्सेलो मेलो और ब्रूनो सोआरेस ने हरा दिया।
विज्ञापन


एकल दौर के शुरुआती दौर में हार के बाद उनको युगल में पदक जीतने की आस थी लेकिन युगल विशेषज्ञ नेनाद जिमोनजिच के साथ जोड़ी बनाकर कोर्ट में उतरे जोकोविच को दूसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। सर्बिया 

इससे पहले 12 ग्रैंड स्लैम जीत चुके जोकोविच का ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया था। जोकोविच को रियो ओलंपिक में पुरुषों की एकल स्पर्धा के पहले ही दौर में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


2009 के यूएस ओपन चैंपियन डेल पोत्रो ने टॉप सीड जोकोविच को 7-6 (7/4), 7-6 (7/2) से पराजित किया। इससे पहले, अर्जेंटीना के डेल पोत्रो ने 12 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच को लंदन ओलंपिक (2012) में कांस्य पदक के मुकाबले में भी मात दी थी।

मुकाबला खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ी भावुक हो गए और दोनों के आंखों से आंसू छलक पड़े। बाद में डेल पोत्रो ने कहा कि यह जीत 2012 से अधिक मायने रखती है। पोत्रो ने कहा, "पिछली बार की तुलना में यह बड़ी जीत है। क्योंकि मैंने तीन ऑपरेशन करवाने के बाद वापसी की है। मैंने अपने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक खेला।"

दूसरी ओर, ब्रिटेन के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर गए हैं। 2012 लंदन ओलंपिक के चैंपियन मरे ने एकल वर्ग के पहले दौर में सर्बिया के विक्टर ट्रायोस्की को 6-3, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में मरे का सामना अर्जेंटीना के जुआन मोनाको से होगा।

वहीं, विश्व की शीर्ष वरीयत प्राप्त और मौजूदा चैंपियन अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने जीत का क्रम जारी रखते हुए महिला एकल के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही सेरेना ने अपने पांचवें ओलंपिक गोल्ड की उम्मीद भी कायम रखी है।

अमेरिकी खिलाड़ी को हालांकि इस राह में फ्रांस की एलिज कोर्नेट से कड़ी चुनौती मिली जिनके खिलाफ सेरेना को 7-6, 6-2 की जीत के लिए बेहद पसीना बहाना पड़ा। पिछले चार मैचों में एलिज पर सेरेना की यह पहली जीत है।  

सेरेना के पांचवें स्वर्ण पदक का सपना चकनाचूर

सेरेना विलियम्स - फोटो : Reuters
रियो की धरती टेनिस के चैंपियनों को रास नहीं आ रही। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। पहले सर्बिया के नोवाक जोकोविच बाहर हुए और अब महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स को यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने हराकर उनके पांचवें ओलंपिक स्वर्ण पदक का सपना चकनाचूर कर दिया।

शीर्ष वरीय और गत चैंपियन 34 वर्षीय सेरेना को उनसे उम्र में 13 साल छोटी एलिना ने सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से पराजित कर दिया। इससे पहले सेरेना युगल में बड़ी बहन वीनस के साथ पहले दौर में पराजित हो गईं थीं।

पूर्व नंबर वीनस का भी यही हाल रहा वह भी एकल और युगल दोनों मुकाबलों में पहले ही दौर में हार गईं। अन्य मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त और फ्रेंच ओपन चैंपियन गार्बिन मुगुरुजा को पुएर्टो रिका की मोनिका पुइग ने 6-1, 6-1 से पराजित किया।

दुनिया में 20वें नंबर की खिलाड़ी यूक्रेन की स्वितोलिना की टक्कर अब क्वार्टर फाइनल में दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्विटोवा से होगी। हालांकि पुरुष वर्ग में गत चैंपियन ब्रिटेन के एंडी मरे और 2008 बीजिंग ओलंपिक के चैंपियन स्पेन के राफेल नदाल तीसरे दौर पहुंच गए हैं।

दूसरी वरीयता प्राप्त मरे ने अर्जेंटीना के जुआन मोनाको को 6-3, 6-1 से हराया। तीसरी वरीयता प्राप्त नदाल भी प्री क्वार्टर में पहुंच गए हैं। उन्होंने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 6-3, 6-3 से पराजित किया।
विज्ञापन

मौजूदा चैंपियन विलियम्स बहनों की जोड़ी उलटफेर की शिकार

सेरेना विलियम्स
अमेरिका की अनुभवी महिला टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स की जोड़ी रियो ओलंपिक की महिला युगल स्पर्धा के पहले ही दौर में उलटफेर की शिकार हो गई है।

तीन बार की ओलंपिक चैंपियन विलियम्स बहनें यहां चौथी बार युगल खिताब जीतने के इरादे से आई थीं। महिला वर्ग की युगल स्पर्धा के पहले दौर में टॉप सीड इस जोड़ी को चेक गणराज्य की लूसी साफरोवा और बारबोरा स्ट्राइकोवा की जोड़ी ने 6-3, 6-4  से पराजित कर उन्हें बाहर कर दिया।

सेरेना और वीनस 2000, 2008 और 2012 ओलंपिक में चैंपियन रही थीं। ओलंपिक खेलों में एक साथ खेलते हुए इस जोड़ी की यह पहली हार है। इससे पहले यह जोड़ी 15 मैच जीती थी।

बुखार से पीड़ित 36 वर्षीया वीनस को इससे पहले एकल मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टॉप सीड सेरेना ने एकल में अपना पहला मुकाबला आसानी से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

वहीं विश्व की शीर्ष वरीयत प्राप्त और मौजूदा चैंपियन अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने जीत का क्रम जारी रखते हुए महिला एकल के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही सेरेना ने अपने पांचवें ओलंपिक गोल्ड की उम्मीद भी कायम रखी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें