फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंसिया को हराकर रियल मैड्रिड 16वीं बार सुपर कप के फाइनल में

Thu, 09 Jan 2020 10:33 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रियल मेड्रिड - फोटो : twitter
विज्ञापन

रियल मैड्रिड ने वेलेंसिया को 3-1 से मात देकर 16वीं बार स्पेनिश सुपर कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। वह 2017 के बाद खिताबी मुकाबले में पहुंचा। अब खिताब के लिए उसका सामना बार्सिलोना और एटलेटिको मैड्रिड के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

विज्ञापन


मैड्रिड ने 2017 में बार्सिलोना को हराकर चैंपियन बना था। जिनेदिन जिदान की टीम के लिए टोनी क्रूज (39वें मिनट), इस्को (39वें मिनट) और लुका मोदरिच (65वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। वेलेंसिया के लिए एकमात्र गोल डेनियल पेरेजो ने पेनाल्टी पर इंजरी टाइम (90+2 मिनट) में किया।

इकार्डी की हैट्रिक से पीएसजी सेमीफाइनल में
उधर, पेरिस में मारो इकार्डी की हैट्रिक से पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने फ्रेंच लीग कप में सेंट एटिएन को 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इकार्डी (2, 49वें, 57वें मिनट), नेमार (39वें मिनट) और कालियान म्बापे (67वें मिनट) ने गोल किया। यह गोल आत्मघाती रहा जो एटिएन के जेसी माउलिन ने 44वें मिनट में किया। एटिएन के लिए एकमात्र गोल योहान काबाए ने 71वें मिनट में किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें