फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन सुपर लीग: अपने 100वें मैच में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को हरा शीर्ष पर पहुंचा गोवा

Wed, 08 Jan 2020 10:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एफसी गोवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

एफसी गोवा ने दूसरे हाफ में दो गोल की मदद से बुधवार को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 2-0 से हराकर अपने 100वें मैच का जश्न जीत से मनाया। इस जीत के साथ ही गोवा हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। गोवा ने 68वें मिनट में मिस्लव कोमोरस्की के आत्मघाती गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। 

विज्ञापन


इसके बाद उसे 82वें मिनट में पेनल्टी मिली जिसे फेरान कोरोमिनास ने गोल में बदला। कोरोमिनास का सत्र का यह आठवां गोल है और इस सत्र में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में वह एटीके के रॉय कृष्णा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। गोवा ने आईएसएल में अपना 100वां मैच जीत से यादगार बनाया। यह उसका इस फुटबाल टूर्नामेंट में 100वां गोल भी था।

जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में खेला गया आईएसएल का यह 50वां मैच था। एफसी गोवा की 12 मैचों में यह सातवीं जीत है और टीम के अब 24 अंक हो गए हैं तथा वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 10 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है और टीम 11 अंकों के साथ आठवें नंबर पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें