फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट पर गरजे नदाल, रोजर्स कप के बने बादशाह

Mon, 12 Aug 2013 02:10 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पेन के राफेल नदाल ने कनाडा के मिलोस राओनिक को एकतरफा खिताबी मुकाबले में हराकर रोजर्स कप पर अपना कब्जा जमा लिया। नदाल का इस सत्र में यह आठवां एटीपी खिताब है।
विज्ञापन


इस खिताबी जीत के बाद नदाल को एकल रैंकिंग में भी फायदा होगा और वह अब तीसरे पायदान पर आ जाएंगे। नदाल ने तीसरी बार रोजर्स कप जीता है।

मॉन्ट्रियल में हुए रोजर्स कप की खिताबी जंग में नदाल काफी आक्रामक दिखे और महज एक घंटे चले मुकाबले में राओनिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हरा दिया। हालांकि, हार के बावजूद राओनिक पहली बार टॉप टेन में शामिल हो जाएंगे।

इससे पहले चौथी सीड नदाल ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक को सेमीफाइनल में हरा दिया था।

नदाल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में जोकोविक को 6-4, 3-6, 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। नदाल की जोकोविक पर यह लगातार दूसरी जीत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राओनिक ने दूसरे सेमीफाइनल में हमवतन वासेक पोसपिसिल को 6-4, 1-6, 7-6 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें