फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में फेडरर और नडाल के बीच होगी भिड़ंत

Sat, 16 Mar 2019 08:15 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोजर फेडरर
विज्ञापन

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने घुटने की समस्या के बावजूद शुक्रवार को रूस केकरेन खाचानोव की चुनौती पस्त करते हुए एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट केसेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनकी भिड़ंत रोजर फेडरर से होगी। इससे पहले दोनों अक्तूबर 2017 में शंघाई मास्टर्स के फाइनल में भिड़े थे जहां फेडरर सीधे सेटों में जीतने में सफल रहे थे। 

विज्ञापन


दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नडाल टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय खिलाड़ी हैं क्योंकि नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच शुरुआती दौर में ही हारकर बाहर हो गए थे। उन्होंने दोनों टाईब्रेकर में दबदबा बनाया और रूस के खिलाड़ी को 7-6 7-6 से मात दी। 

अब वह इंडियन वेल्स के पांच बार के चैंपियन फेडरर से करियर की 39वीं भिड़ंत में आमने सामने होंगे जिन्होंने 67वीं रैंकिंग के खिलाड़ी पोलैंड के हुबर्ट हुर्कास्ज को 6-4 6-4 से मात दी। नडाल और फेडरर के बीच जीत का रिकॉर्ड 23-15 है। लेकिन फेडरर ने 20 हार्ड कार्ड कोर्ट मुकाबलों में से 11 में जीत हासिल की है जिसमें पिछली पांच भिड़ंत शामिल हैं। इस साल टूर्नामेंट में फेडरर ने एक भी सेट नहीं गंवाया है।
विज्ञापन


16 : महीनों के बाद पहली बार भिड़ेंगे दोनों दिग्गज टेनिस स्टार
20: ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर 


मैं घुटने की चोट से जल्द उबरने का प्रयास करूंगा।  अपने सबसे प्रबल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मैं हमेशा खेलने को बेताब रहता हूं। कॅरिअर के इस मुकाम पर एक-दूसरे को चुनौती देना अद्भुत है।-राफेल नडाल 

ईमानदारी से कहूं तो मुझसे ज्यादा तो इस मैच के लिए दर्शक बेताब रहते हैं। प्रतिद्वंद्विता के लिहाज से बहुत समय गुजर चुका है लेकिन फिर भी राफा से खेलना बेहतर ही रहता है।-रोजर फेडरर 

विज्ञापन

बिनाका फाइनल में कर्बर से भिड़ेंगी

कनाडा की युवा टेनिस खिलाड़ी बिनाका एंद्रीस्कू ने इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए के सेमीफाइनल में शुक्रवार को छठी वरीयता एलिना स्वितोलिना को 6-3, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी। फाइनल में उनका सामना जर्मनी की विम्बलडन चैम्पियन एंजलिक कर्बर से होगा जिन्होंने बेलिंडा बेनसिच के लगातार 12 मैच जीतने का क्रम तोड़ा। आठवी रैंकिंग वाली कर्बर ने स्विट्जरलैंड की 22 साल की बेलिंडा को आसानी से 6-4, 6-2 से हराया। 

इस हार से पहले बेलिंडा ने जो 12 जीत दर्ज की उसमें से छह जीत शीर्ष 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हासिल की है जिसमें चौथे दौर में इंडियन वेल्स की गत चैम्पियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका पर 6-3 6-1 की जीत भी शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें