फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स 2019: फेडरर और नडाल अंतिम आठ में, सेमीफाइनल में हो सकता है मुकाबला

Thu, 14 Mar 2019 09:46 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडियन वेल्स मास्टर्स टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इन दोनों के सेमीफाइनल में आमने-सामने होने की उम्मीद है। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ने काइल एडमंड को 6-1,6-4 से और नदाल ने फिलिप क्रैजिनोविच को 6-3,6-4 से मात दी। 

विज्ञापन


पांच बार के चैंपियन फेडरर का सामना अब पॉल हबर्ट हुर्कास्ज से और तीन बार के विजेता नडाल का सामना कारेन खाचानोव से होगा। हबर्ट ने डेनिस शापालोव को 7-6,2-6,6-3 से और खाचानोव ने जॉन इस्नेर को 6-4, 7-6 से हराया। गेल मोनफिल्स और मिलोस राओनिक भी अंतिम आठ में पहुंच गए।

स्वितोलिना और बियांका सेमीफाइनल में 

महिलाओं में इलिना स्वितोलिना और बियांका एंड्रीस्क्यू सेमीफाइनल में पहुंच गईं। 18 वर्षीय बियांका ने क्वार्टर फाइनल में दो बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन गर्बाने मुगुरूजा को 6-0, 6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया। स्वितोलिना ने मार्केटा वोनद्रोसोवा को 4-6,6-4, 6-4 से पराजित किया। अब यह दोनों फाइनल का टिकट कटाने के लिए आमने-समाने होंगी।
विज्ञापन

लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे 

=एशियाई जूनियर चैंपियन लक्ष्य सेन ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए चाइना मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 104वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने दक्षिण कोरिया के हां यंग वूंग 21-14, 21-15 से पराजित किया। उत्तराखंड के 17 वर्षीय  सेन ने यह मुकाबला 46 मिनट में अपने नाम किया। अब उनकी टक्कर चीन के झोउ झेक्की से होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें