फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो में 3 गोल्ड मेडल के लिए कोर्ट पर उतरेंगे नदाल

Thu, 04 Aug 2016 01:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल नदाल
विज्ञापन
दुनिया के पूर्व नंबर वन और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट रहे राफेल नदाल चोट से उबर चुके हैं और वह इस बार रियो में 3 गोल्ड मेडल के लिए कोर्ट पर उतरेंगे।
विज्ञापन


कलाई की चोट से परेशान रहे स्पेन के नदाल ढाई महीने तक कोर्ट से दूर रहने के बाद फिर से वापसी को तैयार हैं और ओलंपिक में फिर से अपना जलवा दिखाने को तैयार हैं।

चोट से उबरने के बाद नदाल ने वापसी का ऐलान करते हुए बताया कि वह इस बार ओलंपिक में 3 मुकाबलों में उतरेंगे। वह इस बार एकल वर्ग में उतरने के अलावा पुरुष युगल और मिश्रित युगल में भी उतरेंगे।
विज्ञापन


साथी खिलाड़ी डेविड फेरर के साथ 90 मिनट तक अभ्यास करने के बाद 30 वर्षीय स्पेनिश खिलाड़ी नदाल ने कहा, "अपनी टीम के साथ काफी विचार-विमर्श करने के बाद मैंने हर वर्ग में खेलने का फैसला लिया है। हम यहां पर आ गए हैं और अभ्यास काफी अच्छा चल रहा है। हालांकि यह अच्छी स्थिति नहीं है, हमेशा रिस्क बना रहता है।"

इस समय दुनिया के पांचवीं पायदान पर काबिज अपने अभ्यास में काफी पसीना बहा रहे हैं। वह पुरुष युगल में मार्क लोपेज के साथ तो मिश्रित युगल में फ्रेंच ओपन चैंपियन गैरबिन मुगुरुजा के साथ कोर्ट पर उतरेंगे।

नदाल ने फ्रेंच ओपन के तीसरे दौर में बाहर होने के बाद से अपनी बाई कलाई में चोट के कारण कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने विंबल्डन भी नहीं। 14 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नदाल ने बीजिंग ओलंपिक (2008) में स्वर्ण पदक जीता है लेकिन वह घुटने में चोट के कारण 2012 का ओलंपिक (लंदन) नहीं खेल सके थे। वह रियो में होने वाले ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में अपने देश के ध्वाजारोहक रहेंगे।
विज्ञापन

नदाल ने आयोजकों को खुश कर दिया

राफेल नडाल - फोटो : getty
राफेल नदाल का तीनों वर्गों में खेलने का फैसला आयोजकों के लिए काफी राहतभरा है क्योंकि दुनिया के 4 नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के स्टैनलिसास वावरिंका ने चोट के कारण एक दिन पहले ही ओलंपिक से हटने का ऐलान कर दिया था।

वावरिंका से पहले उनके ही देश के रोजर फेडरर ने घुटने में चोट के कारण नाम वापस ले लिया है। फेडरर दुनिया के सबसे महान टेनिस खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं।

टॉप 10 खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी ओलंपिक से हट चुके है। टॉप 10 में शामिल मिलोस राओनिक, थामस बर्डिच और डोमिनिक थिम भी खेलों के इस महाकुंभ से नाम वापस ले चुके हैं। महिलाओं में विक्टोरिया अजारेंका, सिमोन हालेप और मारिया शारापोवा भी ओलंपिक में नहीं दिखेंगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें