फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शीर्ष रैंकिंग नहीं, फिट रहना मेरी प्राथमिकता'

Tue, 01 Jan 2019 10:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

टखने के ऑपरेशन के बाद अब वापसी की तैयारियों में लगे स्पेनिश सुपर स्टार राफेल नडाल ने मंगलवार को कहा कि उनकी निगाह शीर्ष रैंकिंग पर नहीं, बल्कि फिट रहना उनकी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल सितंबर में यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ मैच से हट गए थे। इसके बाद उन्होंने किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने नवंबर में अपने टखने का ऑपरेशन करवाया और तीन सप्ताह पहले ही उन्होंने अभ्यास शुरू किया था। 

नडाल पिछले सप्ताह अबु धाबी में प्रदर्शनी प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में खेले थे जहां उन्हें दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से हार का सामना करना पड़ा था। सत्रह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह विश्व रैंकिंग की परवाह नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरा लक्ष्य मैं जो कुछ कर रहा हूं उसमें खुश रहना और जिस भी सप्ताह मैं खेल रहा हूं उसमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है। मैं जब भी कोर्ट पर रहूं तब प्रतिस्पर्धी महसूस करना चाहता हूं। इसलिए मैं नंबर एक के पीछे नहीं भागूंगा क्योंकि यह मेरा मुख्य लक्ष्य नहीं है। निश्चिततौर पर मैं नंबर दो की बजाए नंबर एक बनना पसंद करूंगा। मैं नंबर पांच की बजाए नंबर दो पर रहना चाहूंगा।' 

उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि साल भर फिट रहे हैं ताकि लंबे समय तक खेलना जारी रख सकें। नडाल ने कहा कि मैं पिछले साल की तरह चोटों से परेशान नहीं होना चाहता हूं। अगर आप लगातार दो साल तक चोटों से जूझते हैं तो इससे आप मानसिक तौर पर भी कमजोर हो जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें