फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

119 साल के इतिहास में लगातार 32 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने नडाल, स्पेन डेविस कप विजेता

Mon, 25 Nov 2019 01:15 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्पेन ने जीता डेविस कप का खिताब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिग्गज राफेल नडाल ने अपने शानदार सत्र का अंत रविवार को यहां डेनिस शापालोव को हराकर कनाडा पर जीत से स्पेन को छठा डेविस खिताब दिलाकर किया। नडाल ने शापालोव को 6-3, 7-6 से हराकर स्पेन को 2-0 की विजयी बढ़त दिलाई।

विज्ञापन


पहले पुरुष एकल में रोबर्टो बतिस्ता आगुत ने फेलिक्स आगर एलियासिम को 7-6, 6-3 से हराकर स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। नडाल ने मैच के बाद कहा, ‘साल का अंत इस तरह से करके मैं बेहद खुश हूं।’

दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नडाल की यह डेविस कप में लगातार 32वीं जीत है। वे टूर्नामेंट के 119 साल के इतिहास में लगातार 32 मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विज्ञापन


नडाल ने 2019 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीतने के बाद साल का अंत दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी के रूप में किया। 19 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके नडाल की यह चौथी डेविस कप फाइनल जीत है, रोजर फेडरर से एक ज्यादा। स्पेन की टीम को इस जीत से 21 लाख डॉलर का चेक भी मिला।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें