फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटालियन ओपन: राफेल नडाल ने जोकोविच को हरा खिताब किया अपने नाम

Mon, 17 May 2021 12:49 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • राफेल नडाल ने जोकोविच को 7-5, 1-6, 6-3 से हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता
  • जोकोविच को हराकर दसवीं बार किया इस ट्रॉफी पर कब्जा 
  • 04 बार कोई टूर्नामेंट दस या उससे अधिक बार जीता 
  • 28वीं जीत है नडाल की यह जोकोविच पर 57 मुकाबलों में 
  • 36वीं एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतकर नडाल ने जोकोविच के सर्वाधिक खिताब जीतने
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीन सेट के मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-3 से शिकस्त देकर रिकॉर्ड 10वीं बार इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। यह चौथा मौका है जब उन्होंने एक टूर्नामेंट दस या उससे अधिक बार जीता।

विज्ञापन


उन्होंने 13 बार फ्रेंच ओपन, 12 बार बार्सिलोना ओपन और 11 बार मोंटे कार्लो की ट्रॉफी जीती है। इसके साथ ही नडाल ने 36वीं एटीपी मास्टर्स 1000 ट्रॉफी जीतकर जोकोविच के सर्वाधिक खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

दोनों खिलाड़ियों की यह रोम में फाइनल में छठी जबकि कुल नौवीं भिड़ंत थी। नडाल की यह यहां जोकोविच पर फाइनल में चौथी जबकि कुल छठी जीत है। यह दोनों के बीच कॅरिअर का 57वां मुकाबला था,जिसमें से नडाल ने 28 और जोकोविच ने 29 जीते हैं। 
विज्ञापन


1990 के बाद सर्वाधिक मास्टर्स खिताब जीतने वाले खिलाड़ी 
खिलाड़ी            खिताब 

जोकोविच            36
नडाल                 36
फेडरर                 28
आंद्रे अगासी        17
एंडी मरे              14

इगा बनीं इटालियन ओपन की नई मलिका 
पोलैंड की 19 वर्षीय इगा स्वितेक इटालियन ओपन की नई मलिका बन गईं। इगा ने मात्र 46 मिनट में गत उपविजेता कैरोलिना प्लिस्कोवा को 6-0, 6-0 से शिकस्त देकर पहली बार डब्ल्यूटीए मास्टर्स 1000 का खिताब जीता। चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा को रोम में लगातार दूसरे फाइनल में हार मिली। पिछले बार वह सिमोना हालेप से हारीं थी। इगा के कॅरिअर की कुल तीसरी ट्रॉफी है।

फ्रेंच ओपन की चैंपियन इगा ने पहला सेट बिना कोई प्वांइट गंवाए 21 मिनट में तो दूसरा 25 मिनट में जीता। इगा एक दिन में दो खिलाड़ियों क्वार्टर फाइनल में स्वितोलिना और सेमीफाइनल में अमेरिका की कोको गॉफ को हराकर खिताब मुकाबले में पहुंची थी। 

शीर्ष दस में हो जाएंगी शामिल 
दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी इगा इस जीत से अब सोमवार को जारी होने वाली ताजा डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहली बार शीर्ष दस में शुमार हो जाएंगी। वह मास्टर्स 1000 खिताब जीतनेे वाली चौथी किशोरी है। उनसे पहले क्टिोरिया अजारेंका (मियामी ओपन 2009), बेलिंडा बेंसिस (रोजर्स कप, 2015) और बियांका (इंडियन वेल्स व रोजर्स कप, 2019) ही ऐसा कर पाई हैं। 

पांच साल बाद 
डब्ल्यूटीए फाइनल में पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब विरोधी खिलाड़ी एक भी अंक नहीं जा पाई। इससे पहले सिमोना हालेप ने 2016 में बुखारेस्ट में अनस्तासिया सेवास्तोवा को इसी अंतर से मात दी थी। इगा ने मैच के बाद कहा,‘यह मुश्किल सप्ताह था लेकिन मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे से हो गया। मेरा पूरा ध्यान खेल पर था, मुझे खुद पर गर्व है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें