फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian open 2021: इगा स्विएटेक ने जीता इटैलियन ओपन का खिताब, फाइनल में प्लीस्कोवा को हराया

Sun, 16 May 2021 08:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम

सार

विश्व के नंबर 15 रैंकिंग वाली पोलैंड की इगा स्विएटेक ने रविवार को इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चेक की कैरोलिना प्लीस्कोवा को 6-0, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
इगा स्विएटेक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोलैंड की इगा स्विएटेक ने रविवार को इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने चेक की कैरोलिना प्लीस्कोवा को 6-0, 6-0 से हराया। विश्व के नंबर 15 रैंकिंग वाली स्विएटेक ने यह मुकाबला महज 46 मिनट में ही अपने नाम कर लिया। 19 साल की इगा ने पहला सेट महज 20 मिनट में जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में इगा स्विएटेक ने अमेरिका की 35वें नंबर की खिलाड़ी कीकोको गॉफ को 7-6 (3), 6-3 से हराकर इटालियान ओपन से बाहर कर दिया था।

विज्ञापन


 


प्लीस्कोवा अपना लगातार तीसरा फाइनल खेल रही थी। दुनिया की नौवीं रैंकिंग की खिलाड़ी प्लीस्कोवा ने साल 2019 में चैंपियन बनी थी। प्लीस्कोवा ने दूसरे सेट के शुरुआत में अपने रैकेट को मिट्टी में पटक दिया था, जिसके कारण उन्हें कोड उल्लंघन की चेतावनी भी मिली थी। मैच के बाद प्लीस्कोवा ने कहा, 'जाहिर है यह मेरे लिए अच्छा दिन नहीं था। इगा ने आज शानदार खेल दिखाया।

डब्ल्यूटीए फाइनल में पांच साल बाद ऐसा हुआ है जब विरोधी खिलाड़ी एक भी अंक जुटाने में सफल नहीं रही। इससे पहले सिमोना हालेप ने इसी अंतर से अनस्तासिया सेवास्तोवा को बुखारेस्ट में हराया था। वहीं, स्विएटेक ने चैंपियन बनने के बाद कहा, 'यह मुश्किल सप्ताह था लेकिन मैं खुश हूं कि सब कुछ अच्छे से हो गया। आज मेरा पूरा ध्यान खेल पर था, मुझे खुद पर गर्व है।' इस खिताब के साथ वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में पहली बार शीर्ष 10 में पहुंच जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें