फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच ओपन: 'क्लेकोर्ट किंग' का जीत से आगाज, राफेल नडाल दूसरे दौर में पहुंचे 

Tue, 29 May 2018 10:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राफेल नडाल
विज्ञापन

अपने 11वें फ्रेंच ओपन खिताब का लक्ष्य लेकर उतरे 'क्लेकोर्ट किंग' स्पेन के राफेल नडाल ने मंगलवार को अपना विजय अभियान शुरू कर दिया। नडाल ने इटली के सिमोने बोलेली को 6-4, 6-3, 7-6 से हराया। अन्य मैचों में 19 वर्षीय कनाडा के डेनिस शापोवालोव, क्रोएशिया के मारिन सिलिच भी अगले दौर में पहुंच गए। इटली के बोलेली ने तीसरे सेट में जुझारू खेल दिखाया। एक समय वह 3-0 से आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


दस बार के चैंपियन नडाल के खिलाफ 32 साल के बोलेली ने चार सेट प्वाइंट बचाए लेकिन अंतत: टाईब्रेकर में राफेल 11-9 से सेट और मैच जीतने में सफल रहे। अन्य मैच में मारिन सिलिच ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-3, 7-5, 7-6 से हराया। पहली बार मुख्य ड्रॉ में खेल रहे कनाडा के 19 साल के डेनिस शापोवालोव ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-5, 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

शापोवालोव पिछली बार क्वालिफाइंग दौर में बाहर हो गए थे लेकिन इस बार उन्हें 24वीं वरीयता दी गई है। हालांकि उनके खेल में नियमित लय नहीं दिखाई दी लेकिन उन्होंने काफी ताकत भरे शॉट लगाए। अब अंतिम 32 खिलाड़ियों में शामिल होने के लिए उनकी टक्कर जर्मनी के दुनिया के 70वें नंबर के खिलाड़ी मैक्सीमिलियन मार्टरर से होगी।  
विज्ञापन


बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच के पहले दोनों सेटों में कनाडियन खिलाड़ी ने ब्रेक प्वाइंट दिए लेकिन जबर्दस्त ग्रांउडस्ट्रोक लगाकर वह वापसी करने में सफल रहे। दुनिया में 25वें नंबर के खिलाड़ी जल्द ही तीसरे सेट में 3-1 से आगे हो गए और अंतिम गेम में बिना अंक गंवाए सर्विस कायम रखते हुए उन्होंने मैच अपने कब्जे में कर लिया। यह पहली मर्तबा है कि जब शापोवालोव को किसी ग्रैंडस्लैम में वरीयता प्रदान की गई है। वह इस महीने मैड्रिड मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।

विज्ञापन

मुगुरुजा ने दी कुजनेत्सोवा को मात 

muguruza
महिला वर्ग में दो पूर्व चैंपियनों स्पेन की गार्बाइन मुगुरुजा और रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा के बीच टक्कर थी जिसमें स्पेन की मुगुरुजा बाजी मारने में सफल रहीं।  2016 में यहां खिताब जीत चुकीं दुनिया की तीसरे नंबर की मुगुरुजा ने रूस की स्वेतालाना कुजनेत्सोवा को 7-6, 6-2 से मात दी।

रोम में मुगुरुजा पहले दौर में हार गई थी लेकिन दुनिया की 43वें नंबर की कुजनेत्सोवा के खिलाफ बेहतर रिकॉर्ड के कारण उनका मनोबल ऊंचा था। उन्होंने शुरुआत में ही 3-1 की बढ़त ले ली थी। कुजनेत्सोवा ने भी ब्रेक प्वाइंट लिया। पहला सेट टाईब्रेकर तक गया। अगले सेट में मुगुरुजा का पलड़ा शुरू से भारी रहा। वहीं, शापोवालोव ने कहा कि पिछले कई हफ्तों से मैं असाधारण खेल रहा हूं। अब मेरे लिए हर जीत एक बोनस की तरह है लेकिन भविष्य में रोला गैरो जीतना मेरा सपना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें