फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexican Open: राफेल नडाल ने लगातार दूसरी बार मेदवेदेव को हराया, फाइनल में कैमरून नूरी से होगी भिड़ंत

Sat, 26 Feb 2022 04:34 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एकापुलको

सार

नडाल लगातार दूसरी बार मेदवेदव को अहम मैच में हराया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपने के फाइनल में उन्हें मात दी थी। फाइनल में नडाल का सामना कैमरून नूरी से होगा। 
विज्ञापन
राफेल नडाल और कैमरून नूरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेक्सिकन ओपने के फाइनल में राफेल नडाल का सामना कैमरून नूरी से होगा। सेमीफाइनल मैच में उन्होंने रूस के डेनिल मेदवेदव को 6-3, 6-3 से  हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलियन ओपेन में संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करने वाले नडाल ने इस मैच में शानदार शुरुआत की और दोनों सेट 6-3 के अंतर से जीतकर फाइनल में जगह बना ली। वहीं कैमरून नूरी ने सेमीफाइनल में सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराया। नूरी इस महीने जबरदस्त फॉर्म में हैं और नडाल को उनके खिलाफ जीत दर्ज करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


मेदवेदेव के खिलाफ मैच में नडाल ने शानदार शुरुआत करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली और पहला सेट खत्म होने तक 6-3 की बढ़त बनाए रखी। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और शुरुआत में ही मेदवेदव की सर्विस तोड़ दी। रूसी खिलाड़ी ने मैच में वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन नडाल ने यह सेट भी 6-3 के अंतर से जीत लिया।  नूरी ने सितसिपास का सपना तोड़ा
इससे पहले छठवीं सीड नूरी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास को सीधें सेटों में 6-4, 6-4 के अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने महज 18 मिनट में ही यह मैच अपने नाम किया। यह मैच जीतने के बाद नूरी ने कहा कि मैच से पहले वो ठीक नहीं महसूस कर रहे थे। वे थोड़े चिंतित थे। लेकिन उनके सर्व शानदार थे और शुरुआत से ही उन्होंने मैच में बढ़त बना ली। यह मैच आसानी से उन्होंने अपने नाम किया।  शानदार फॉर्म में हैं नूरी
विज्ञापन

इस महीने नूरी शानदार फॉर्म में हैं। जनवरी में उन्होंने चार मैच खेले थे और सभी में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन फरवरी में उन्होंने 11 में से 10 मैच जीते हैं। फाइनल मैच में भी नडाल को नूरी से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपेन के फाइनल में भी नडाल ने शुरुआती दो सेटों में पिछड़ने के बाद वापसी की थी। फाइनल में भी जीत दर्ज करने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें