साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल ने पहला राउंड जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया है। सोमवार को मेलबर्न कोर्ट में खेले गए पुरुष एकल वर्ग मुकाबले में नडाल ने डोमिनिकन गणराज्य के विक्टर एस्ट्रेला बुर्गोस को हराया।
बताते चलें कि पिछली बार नडाल विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर से हारकर बाहर हो गए थे। लेकिन अपना 17वां ग्रैंडस्लैम जीतने के लिए कोर्ट में पूरी तैयारी के साथ उतरे नडाल ने यहां बुर्गोस को सीधे सेटों में 6-1, 6-1, 6-1 से मात दी। अब दूसरे दौर में उनका मुकाबला अर्जेंटीना के लियोनार्डो मेयर से होगा। अपने प्रदर्शन से खुश नडाल ने कहा कि सीजन की पहली जीत उनके लिए बहुत मायने रखती है।
दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस मुकाबले में स्पैनियार्ड खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 8 सर्विस ब्रेक में से कोई मौका नहीं दिया। हालांकि इस मैच से पहले वह अपने घुटने की चोट को लेकर काफी घबरा रहे थे। बताते चलें कि 2017 के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन के दौरान नडाल के घुटने में इंजरी हो गई थी। ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले नडाल ने मेलबर्न में हुए कूयोंग क्लासिक टूर्नामेंट में एक वर्कआउट मैच खेला था।
वहीं, दो अन्य मैचों में जीत हासिल करने वाले बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव और ऑस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस ने भी दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा एक अन्य मैच में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां 8वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अमेरिका के जैक सॉक पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो चुके हैं। सॉक को 41वी वरीयता वाले जापान के युइची सुगीटा ने 6-1, 7-6 (7-4) 5-7, 6-3 से मात दी। एक घंटे 38 मिनट तक चले मैच में 6-3, 6-2, 6-2 से मात दी।