फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेनिस: राफेल नडाल और एंडी मरे के बीच पांच साल बाद होगी जंग, आज खेला जाएगा मुकाबला

Fri, 17 Dec 2021 01:33 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और स्पेन के राफेल नडाल के बीच पांच के बाद आज पहली बार मुकाबला खेला जाएगा। यह दोनों खिलाड़ी अबू धाबी में खेली जा रही  मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के मैच में भिड़ेंगे। 
विज्ञापन
एंडी मरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात संघ के अबू धाबी में मुबाडाला विश्व टेनिस चैंपियनशिप खेली जा रही है। इस प्रदर्शनी इवेंट में गुरुवार को दुनिया के पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और डेन इवांस के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में मरे ने इवांस को सीधे सेटे में हरा दिया। अब एंडी मरे अपने दूसरे मुकाबले में राफेल नडाल से खेलेंगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला आज खेला जाएगा। 

विज्ञापन


पांच साल बाद खेलेंगे नडाल-मरे

34 वर्षीय एंडी मरे ने डेन इवांस को मुकाबले में 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। मैच में जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा मैं पांच साल से अधिक समय में पहली बार राफेल नडाल का सामना करने के अवसर के आऩंद के बार में सोच रहा हूं। नडाल और मरे आखिरी बार एक दूसरे खिलाफ साल 2016 में मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में खेले थे। तब एंडी मरे ने नडाल को 7-5, 6-4 से हराया था। 

चोट से जूझते रहे हैं नडाल

स्पेन के 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल इस साल चोट से जूझते रहे हैं। उन्होंने अगस्त 2021 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। पैर में चोट के चलते वह चार महीने से टेनिस कोर्ट से बाहर थे। इस साल की शुरुआत उनकी पीठ में भी तकलीफ हुई थी। मरे ने कहा, मुझे लगता है कि पिछली बार हम पांच या छह साल पहले खेले थे, यह वास्तव में एक लंबा समय है। यह दिखाता है कि अगर मैं कुछ वर्षों से संघर्ष कर रहा हूं तो नडाल हाल में संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, एक-दूसरे के साथ फिर से खेलना अच्छा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें