भारत के रोहन बोपन्ना और नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ की जोड़ी कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। बोपन्ना और कूलहोफ की जोड़ी ने शुक्रवार को दोहा में ल्यूक बम्ब्रिज और सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को 3-6, 6-2, 10-6 से हराकर सीजन का पहला युगल खिताब जीता। इससे पहले सेमीफाइनल में तीसरे वरीयता प्राप्त बोपन्ना-वेस्ले की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त हेनरी कोंटिनेन और फ्रांको स्कुगोर की जोड़ी को 7-5, 6-2 से पराजित किया था।