पूर्व डेविस कप टेनिस खिलाड़ी प्रकाश अमृतराज ने यहां 15,000 डॉलर इनामी राशि की आईटीएफ फ्यूचर टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्स फाइनल में साकेत मेनेनी को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया। 27 वर्षीय प्रकाश का यह वापसी करने के बाद चौथा टूर्नामेंट है।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज के बेटे प्रकाश ने एक घंटे 10 मिनट में चौथे वरीय और 374वीं रैंकिंग के खिलाड़ी मेनेनी पर 6-4, 6-2 से जीत दर्ज की। प्रकाश को 1,00,854 रुपये का चेक और 27 अंक मिले जबकि साकेत को 69,822 की इनामी राशि और 15 एटीपी अंक हासिल हुए।