फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश को भरोसा, बोले- इटली के खिलाफ ग्रासकोर्ट पर अच्छा कर सकता हूं 

Fri, 25 Jan 2019 09:04 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रजनेश गुणेश्वरन
विज्ञापन

बेहतरीन फार्म में चल रहे भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन अगले सप्ताह इटली के खिलाफ डेविस कप विश्व ग्रुप क्वालीफायर्स में ग्रासकोर्ट पर अपने अच्छे प्रदर्शन को लेकर आत्मविश्वास से भरे हैं।    

विज्ञापन


घुटने में चोट के कारण प्रजनेश का करियर एक समय खतरे में था लेकिन चेन्नई के इस खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 104वें स्थान पर पहुंचे। प्रजनेश ने शुक्रवार को पीटीआई से कहा, 'ग्रास (कोर्ट) पर मेरा खेल अच्छा है। हाल में मैंने डेनिस शापोवालोव (तब विश्व रैंकिंग में 23वां स्थान) को शिकस्त दी है। यहां मेरा प्रदर्शन अच्छा होना चाहिए।'

उन्होंने कहा, 'मैंने पिछले साल के आखिरी चार- पांच टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। मैंने लगातार चार चैलेंजर टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मेरे नतीजे सर्वश्रेष्ठ रहे। मुझे लगता है यहां हमें थोड़ा फायदा होगा। हमें कड़ी टक्कर देकर अंतर कम करना है।'
विज्ञापन


प्रजनेश के लिए 2018 शानदार रहा जहां दो चैलेंजर खिताब जीतने के साथ उन्होंने ग्रासकोर्ट पर खेले गये स्ट्टगार्ट ओपन में विश्व रैंकिंग में 27वें स्थान पर काबिज शापोवालोव को हराया।    विश्व रैंकिंग में मौजूदा समय में 109वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कहा, 'यहां हमें दर्शकों का समर्थन मिलेगा और हम घरेलू हालात में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहेंगे। टीम का माहौल अच्छा है और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने के लिए हम यहां काफी पहले पहुंच गये हैं।'

इटली के खिलाड़ियों के हार्ड कोर्ट पर दमदार खेल को देखते हुए एक-दो फरवरी को होने वाले इस मुकाबले के लिए भारत ने ग्रासकोर्ट चुना है। यह मैच अगले साल मैड्रिड में होने वाले 18 देशों के वर्ल्ड फाइनल्स का क्वालीफाइंग मुकाबला होगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें