फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रजनेश अपने पहले ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में जगह बनाने से एक कदम दूर 

Thu, 10 Jan 2019 10:46 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Prajnesh Gunneswaran
विज्ञापन

शानदार फॉर्म में चल रहे शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन लगातार दूसरा क्वालिफायर मैच जीतकर अपने पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य दौर में जगह बनाने के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना का अभियान क्वालिफायर में ही थम गया। 

विज्ञापन


छठे वरीय प्रजनेश ने स्पेन के एनरिक लोपेज पेरेज को सीधे सेटों में 6-3,6-3 से पराजित किया। अब शुक्रवार को दुनिया के 112वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश का सामना जापान के योसुके वाटानाकी से होगा, अगर वह 192वें नंबर के योसुके को हरा देते हैं तो करियर के पहले ग्रैंड स्लैम में जगह बना लेंगे। 

युकी भांबरी ने 2018 में चारों ग्रैंड स्लैम में भाग लिया था। रामकुमार को संघर्षपूर्ण मुकाबले में जर्मनी के रूडोल्फ मालेकेर के हाथों 7-5,5-7, 6-7 से हार मिली। महिला वर्ग में एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अंकिता को स्पेन की पउला बडोसा गिर्बेट के हाथों 6-4,2-6,4-6 से करीबी हार झेलनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें