फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलबर्न में सातवें खिताब के लिए उतरेंगे फेडरर व जोकोविच

Thu, 10 Jan 2019 08:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
roger federer
विज्ञापन

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रिकॉर्ड सातवें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब की शुरुआत क्वालीफायर के खिलाफ करेंगे जबकि रोजर फेडरर विश्व के 99वें नंबर के खिलाड़ी डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे। 

विज्ञापन


सर्बियाई जोकोविच ने पिछले साल विंबलडन और यूएस ओपन के खिताब जीते और फिर से दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी बने। वह ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले मैच में क्वालीफायर से भिड़ेंगे और दूसरे दौर में उनका सामना फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा से होगा। 

तीसरी वरीयता प्राप्त फेडरर मेलबर्न में सातवें खिताब के लिए कोर्ट पर उतरेंगे। गुरुवार को डाले गये ड्रॉ के अनुसार वह इस्तोमिन के खिलाफ शुरुआत करेंगे और सेमीफाइनल में उनका सामना राफेल नडाल से हो सकता है। 
विज्ञापन


दूसरी वरीयता प्राप्त नडाल ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे। चौथे वरीय अलेक्सांद्र जेवरेव का सामना स्लोवेनिया एलाइज बेडेने से होगा जबकि पिछले साल के उप विजेता मारिन सिलिच आस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिच से भिड़ेंगे। 

आस्ट्रेलिया के गैरवरीय निक किर्गीयोस का सामना कनाडा के मिलोस राओनिच से होगा जबकि स्टैन वावरिंका को अर्नेस्ट गुलबिस से भिड़ना पड़ेगा। तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन एंडी मर्रे को पहले दौर में 22वें वरीय राबर्टो बतिस्ता आगुट का सामना करना होगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें