फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार जीती मैड्रिड ओपन की ट्रॉफी

Mon, 14 May 2018 12:46 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पेत्रा क्वितोवा
विज्ञापन

चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा ने रिकॉर्ड तीसरी बार मैड्रिड ओपन के खिताब पर कब्जा किया। दसवीं वरीय क्वितोवा ने तीन सेट तक चले फाइनल में नीदरलैंड्स की किकी बर्टेंस को 7-6 (8/6), 4-6, 6-3 से पराजित किया। 

विज्ञापन


क्वितोवा ने यह मुकाबला दो घंटे 51 मिनट में अपने नाम किया। यह उनकी लगातार 11 वीं जीत है। पिछले हफ्ते प्राग ओपन की ट्रॉफी जीतने वाली क्वितोवा इससे पहले 2011 और 2015 में यहां चैंपियन बनीं थी। 
विज्ञापन


वह मैड्रिड में तीन खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। क्वितोवा ने करियर का यह 24वां खिताब है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें