फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड्रिड में तीन साल बाद हारीं वर्ल्ड नंबर-1 हालेप, खूबसूरत शारापोवा का अभियान भी थमा

Fri, 11 May 2018 02:07 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिया शारापोवा
विज्ञापन

दुनिया की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप का मैड्रिड ओपन में खिताबी हैट्रिक लगाने का सपना शुक्रवार को टूट गया। रोमानिया खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा के हाथों 6-4, 6-3 से शिकस्त का सामना करना। 

विज्ञापन


2016 और 2017 की चैंपियन हालेप की यह मैड्रिड में तीन साल में, जबकि 15 मैचों में पहली हार है। रूस की मारिया शारापोवा का अभियान भी क्वार्टर फाइनल में थम गया। 

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन शारापोवा को नीदरलैंड्स की किकी बर्टेंस से 6-4, 2-6, 3-6 से हार मिली। अब अंतिम चार में किकी का सामना फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया से होगा, जिन्होंने स्पेन की कार्लो सुआरेज नवारो को 6-2, 6-3 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें