फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंबलडन में धोखाधड़ी का प्रयास कर रही टेनिस स्टार पर लगा बैन, जुर्माने की राशि सुनते ही उड़ गए होश

Thu, 09 Aug 2018 07:32 PM IST
स्पोर्ट न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
peng shuai
विज्ञापन

टेनिस इंटीग्रिटी इकाई (टीआईयू) ने घोषणा की कि चीन की पूर्व नंबर एक युगल स्टार पेंग शुआई को अपनी युगल जोड़ीदार को विंबलडन 2017 से हटने को बाध्य करने के प्रयास के लिए छह महीने के लिये प्रतिबंधित किया गया और उन पर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन


टीआईयू ने बयान में कहा, 'पेंग शुआई ने अपनी मुख्य ड्रॉ की जोड़ीदार को विम्बलडन 2017 की महिला युगल स्पर्धा से हटने के लिए सहमत करने के मद्देनजर वित्तीय राशि की पेशकश करने की कोशिश की थी और दबाव बनाया था।'

'इस पेशकश को ठुकरा दिया गया था और पेंग शुआई ने इसके बाद चैम्पियनशिप में भाग नहीं लिया लेकिन यह टेनिस भ्रष्टाचार रोधी कार्यक्रम (टीएसीपी) का उल्लघंन है।' 32 वर्षीय पेंग पर छह महीने का प्रतिबंध और 10,000 डालर का जुर्माना लगाया गया जिसमें अगर वह भ्रष्टाचार रोधी संहिता का कोई उल्लघंन नहीं करती हैं तो उन पर तीन महीने का प्रतिबंध और 5,000 डालर निलंबित रहेगा।
विज्ञापन


चीन की यह खिलाड़ी इस समय युगल में 20वीं और एकल में 80वीं रैंकिंग पर काबिज हैं। वह फरवरी 2014 में नंबर एक रैंकिंग की युगल खिलाड़ी थी और उन्होंने एकल में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग अगस्त 2011 में 14वें स्थान पर पहुंचकर हासिल की थी। टीआईयू ने कहा कि पेंग के पूर्व कोच फ्रांस के बर्ट्रांड पेरेट को भी इसी मामले में तीन महीने के लिये प्रतिबंधित किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें