फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारिया शारापोवा ने की शानदार वापसी, विम्बलडन चैंपियन कर्बर हारीं

Thu, 09 Aug 2018 02:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मारिया शारापोवा - फोटो : getty
विज्ञापन

रूसी स्टार मारिया शारापोवा ने मन्ट्रियल डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में हमवतन दारिया कासातकिना पर 6-0 6-2 से जीत दर्ज की लेकिन एंजलिक कर्बर को विम्बलडन खिताब हासिल करने के बाद अपने पहले मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। शारापोवा ने महज 66 मिनट में 12वीं वरीय कासातकिना को पराजित किया जो मैच के दौरान केवल तीन विनर जमा सकीं।

विज्ञापन


अब पांच बार की मेजर चैम्पियन शारापोवा का सामना क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये फ्रांस की छठी वरीय कैरोलिन गार्सिया से होगा। दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी कर्बर पिछले महीने विम्बलडन फाइनल में सेरेना विलियम्स को हराने के बाद अपना पहला मैच खेल रही थीं।

उन्हें फ्रांस की एलिजे कोर्नेट ने 6-4 6-1 से शिकस्त दी। कोर्नेट का सामना अब आस्ट्रेलिया की एशले बार्टी से होगा, जिन्होंने बेल्जियम की एलिसन वान उयीतवांक को 7-6 6-2 से शिकस्त दी। अमेरिकी ओपन चैम्पियन और तीसरी वरीय स्लोआने स्टीफंस ने स्थानीय खिलाड़ी फ्रांकोइसे अबांडा को 6-0 6-2 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें