साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के पुरुष डबल्स में भारत के लिएंडर पेस और दिविज शरण ने अपने-अपने मुकाबले जीत तीसरे राउंड में जगह बना ली है।
पेस और चेक गणराज्य के रादेक स्टेपानेक की जोड़ी ने जर्मनी के डी ब्रांड्स और ऑस्ट्रिया के फिलिप ओस्वाल्ड को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।
शरण और चीनी ताइपे के वाई लू ने जोनाथन इर्लिच और एंडी राम की इजराइली जोड़ी को 6-4, 5-7, 7-6 से शिकस्त दी।
इससे पहले, एकल वर्ग में सोमदेव देववर्मन और डबल्स में महेश भूपति की चुनौती टूट गई। सोमदेव ने दूसरे दौर में 20वीं वरीयता प्राप्त इटली के आंद्रेस सिपी को जबर्दस्त चुनौती दी, लेकिन दो घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
सोमदेव यह मुकाबला 6-7 (8), 4-6, 5-7 से हार गए।
भूपति इस बार मिक्सड डबल्स में मार्टिना हिंगिस के साथ जोड़ी बनाकर उतरे थे लेकिन पहले ही दौर में इस जोड़ी को हार का मुंह देखना पड़ा। मेंस डबल्स में भूपति पहले ही बाहर हो चुके हैं।
हालांकि भारत के ही रोहन बोपन्ना मेंस डबल्स के दूसरे दौर में जगह बना चुके हैं। लेकिन मिक्सड डबल्स में बोपन्ना की चुनौती खत्म हो चुकी है। सानिया मिर्जा भी मिक्सड डबल्स से बाहर हो चुकी हैं।