फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी इंटरनेशनल के आयोजकों की मुश्किलें

Sat, 05 Jan 2013 10:28 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम आस्ट्रेलियन ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट सिडनी इंटनेशनल के आयोजकों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। वे अभी दो शीर्ष खिलाडियों के हटने के झटके उबर भी नहीं पाए थे कि ड्रा के मुताबिक खिताब की उम्मीद माने जा रहे दो स्थानीय खिलाडी पहले ही दौर में एकदूसरे के सामने आ गए।
विज्ञापन


शीर्ष वरीय फ्रांस के जो सोंगा और उनके हमवतन तथा दूसरी सीड रिचर्ड गास्के ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद टूर्नामेंट के लिए जब ड्रा निकाला गया तो आस्ट्रेलिया के नंबर एक खिलाडी मारिंको मातोसेविच और बर्नार्ड टोमिच पहले ही राउंड में आमने.सामने आ गए।

इस तरह आस्ट्रेलिया के दो शीर्ष खिलाडियों में से एक का पहले दौर में ही बाहर होना तय है। सोंगा और गास्के के हटने के बाद टूर्नामेंट पहले ही अपना आकर्षण खो चुका है और अब दो शीर्ष स्थानीय खिलाडियों में से एक के पहले ही दौर में बाहर होने से रही सही कसर भी पूरी हो सकती है। ऐसे में आयोजकों के लिए दर्शकों को स्टेडियम में लाना एक बडी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें