फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्फ! इतनी गर्मी कि खिलाड़ी ही बेहोश हो गया

Tue, 14 Jan 2014 05:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ भारत में लोग ठंड से परेशान हैं वहीं यहां से हजारों मील दूर ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी और चिलिचिलाती धूप से एक खिलाड़ी और एक बॉल ब्वॉय बेहोश हो गया।
विज्ञापन


एक तरफ भारत में लोग ठंड से परेशान हैं वहीं यहां से हजारों मील दूर ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी और चिलिचिलाती धूप से न सिर्फ खिलाड़ी परेशान हैं बल्कि आज तो एक बॉल ब्वॉय भी बेहोश हो गया।

साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में इस समय 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान बना ह़आ है और अगले चार से पांच दिनों में गर्मी और अधिक होने का अनुमान जताया जा रहा है। हालांकि आयोजकों का कहना है कि यहां सभी खिलाड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


खिलाड़ी और बॉल ब्वाय हुए बेहोश
लेकिन आज मेलबर्न पार्क में चल रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया और चिलचिलाती धूप के कारण एक खिलाड़ी और एक बॉल ब्वाय बेहोश हो गया।


पहले राउंड के लिए उतरे कनाडा के क्वालिफायर खिलाड़ी फ्रैंक डानसेविक जबर्दस्त गर्मी से बेहोश हो गए। कोर्ट नंबर छह पर पुरुष सिंगल्स के शुरुआती राउंड में फ्रांस के बेनोएट पेयरे के खिलाफ खेल रहे डानसेविक गर्मी के कारण मुकाबले के दौरान ही बेहोश हो गए।

वह मेडिकल उपचार के बाद कोर्ट पर वापस लौटे लेकिन गर्मी से बेहाल डानसेविक चुनौती नहीं दे सके और मैच 7-6, 6-3, 6-4 से हार गए।

29 वर्षीय कनाडाई खिलाड़ी मैच के दौरान बर्फ के बैग के साथ बैठे रहे जबकि काफी सारी बर्फ उनके तौलिये में डालकर रखी गई थी लेकिन बेनोएट और डानसेविक दो घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में पूरी तरह से पसीने से भीग गए और तीन सेट तक चले अपने मुकाबले को कठिनाई से खत्म किया।

इससे पहले एक बॉल ब्वाय को भी गर्मी के कारण मेडिकल उपचार लेना पड़ा। यहां भी कोर्ट नंबर आठ पर मिलोस राओनिक और डेनिएल गिमेनो ट्रेवर के बीच मुकाबले के दौरान एक बॉल ब्वाय गर्मी के कारण बेहोश होकर गिर पड़ा।

गर्मी से घबराने की जरूरत नहीं
ऑस्ट्रेलियन ओपन में गर्मी से बेहाल खिलाड़ियों को आयोजकों ने राहत देने का भरोसा दिया है। टूर्नामेंट आयोजकों ने कहा, "टेनिस जैसे खेल में फुटबॉल की तुलना में गर्मी से किसी तरह की परेशानी का खतरा काफी कम होता है।



















हालांकि अगले चार-पांच दिनों में तापमान बढ़ने के कारण खिलाड़ियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं लेकिन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के दौरान गर्मी और शरीर में पानी की कमी से कभी कोई खिलाड़ी हताहत नहीं हुआ है।"

मेलबर्न में खिलाड़ियों को गर्मी से बचाव के लिए आइस बैग्स दिए गए हैं जबकि यहां के मौसम में खुद को ढालने के लिए कई एथलीट समय से पूर्व ही यहां आ गए थे।

पहले ही राउंड में हारे सोमदेव
टूर्नामेंट के सिंगल्स में एकमात्र भारतीय उम्मीद सोमदेव देववर्मन पुरुष एकल के पहले ही राउंड में हार गए।



















भारत के शीर्ष वरीय एकल खिलाड़ी और विश्व में 97वीं रैंक सोमदेव को 26वीं सीड स्पेन के फेलिसियानो लोपेज ने 6-4, 6-4, 7-6 से हराकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। लोपेज का दूसरे दौर में गैर वरीय जर्मनी के माइकल बैरेर से मुकाबला होगा जिन्होंने फ्रांस के माइकल लोड्रा को पहले दौर में 6-4, 7-5, 6-1 से हराया था।

17 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने विजयी शुरुआत करते हुए टूर्नामेंट में पुरुष एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। वर्ष 2013 के बेहद खराब सीजन और नंबर वन रैंकिंग गंवाने के बाद छठी सीड फेडरर ने 133वीं रैंक के ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक जेम्स डकवर्थ को तीन सेटों तक चले मैच में 6-4, 6-4, 6-2 से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें