फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिसबेन इंटरनेशनल : बार्टी ने उलटफेर करते हुए नंबर वन एश्ले बार्टी को किया बाहर

Thu, 09 Jan 2020 08:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एश्ले बार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद जेनिफर बार्टी ने मौजूदा नंबर एक एश्ले बार्टी को भी उलटफेर का शिकार बना डाला। नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद और साल का यह बार्टी का घरेलू दर्शकों के सामने पहला मुकाबला था।
विज्ञापन


बार्टी को ब्रिसबेन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अमेरिका की जेनिफर के हाथों 4-6,6-7 से हार मिली। इससे बार्टी के साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारियों को झटका लगा है। क्वालिफायर खेलकर मुख्य दौर में पहुंचीं जेनिफर की यह शीर्ष दस में शुमार किसी खिलाड़ी पर पहली जीत है।

अब जेनिफर का सामना दो बार की विंबलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा से होगा, जिन्होंने रूस की क्वालिफायर लियूडमिला सैसोनोवा को 6-3,6-2 से हराया। नाओमी ओसाका ने सोफिया केनिन को 6-7,6-3,6-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें