फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया भी तेंदुलकर की राह पर, लिख रही आत्मकथा

Sat, 08 Nov 2014 04:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की राह पर चल निकली हैं और वह भी इस क्रिकेट लीजेंड की तरह लेखक गई हैं।
विज्ञापन


सानिया भी इन दिनों अपनी आत्मकथा लिखने में व्यस्त हैं। सचिन के बाद अब जल्द ही प्रशंसकों को दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया की आत्मकथा पढ़ने को मिल सकती है।

सचिन ने पिछले दिनों 'प्लेइंग इट माई वे' नाम से अपनी आत्मकथा प्रकाशित कराई है और वह अब इस किताब के प्रमोशन के लिए दुनियाभर के घूम रहे हैं।

सानिया ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "मैं आत्मकथा के 26 अध्याय लिख चुकी हैं। इसमें कुछ और नए अध्याय जोड़ने हैं। जल्द ही मैं बता दूंगी की कब यह पूरी होगी और कब इसका विमोचन होगा।"
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "लिखने को बहुत कुछ है जिसमें काफी सच्ची बातें हैं तो कुछ झूठी। हालांकि मैं चाहती हूं कि मैं अपनी ही कहानी लोगों को पढ़ने को दूं। मैं अपनी आत्मकथा लिख रही हूं जिसके जरिए मैं लोगों के बीच पहुंच सकती हूं।"
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने हैदराबाद में सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी लॉंच की है और वह इसके जरिए टेनिस को कुछ देना चाहती है। हालांकि उन्होंने फिल्मों में आने की संभावना से इनकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें