फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच, चोट से कर रहे हैं वापसी

Wed, 02 Oct 2019 06:43 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यूएस ओपन से चोटिल होकर बाहर होने वाले नोवाक जोकोविच ने जापान ओपन में दमदार वापसी की है। जोकोविच ने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले गो सोएदा की कड़ी चुनौती से पार पाकर बुधवार को टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन


जोकोविच ने सोएदा को 6-3, 7-5 से हराने के बाद कहा कि उनके चोटिल कंधे पर अब किसी तरह की परेशानी नहीं है जिसके कारण उन्हें यूएस ओपन के बीच से हटना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब लगातार तीन दिन तक खेल चुका हूं। सब कुछ अच्छा चल रहा है।’’

इस बीच बेल्जियम के तीसरी वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा को 1-6, 7-6(8), 6-0 से पराजित किया। आस्ट्रेलियाई क्वालीफायर जान मिलमैन ने फ्रांस के एड्रियन मनेरिनो को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें