फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूल्हे के आपरेशन के बाद एंडी मरे की दमदार वापसी, चीन ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे

Wed, 02 Oct 2019 03:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एंडी मरे
विज्ञापन

पूर्व ओलंपिक चैंपियन और ग्रैंड स्लैम विजेता एंडी मरे कूल्हे के आपरेशन के बाद एटीपी टूर पर पहली बार टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे। मरे ने चोट से वापसी के बाद बुधवार को लगातार दो एकल मैच में जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश करने में सफल रहे।

विज्ञापन


दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मरे ने ब्रिटेन के अपने साथी खिलाड़ी कैमरन नोरी को लगभग तीन घंटे चले कड़े मुकाबले में 7-6, 6-7, 6-1 से हराया। 

क्वार्टर फाइनल में अब मरे का सामना शीर्ष वरीय डोमीनिक थिएम और चीन के वाइल्ड कार्ड धारक झेंग झिझेन के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। जनवरी में कूल्हे का आपरेशन कराने वाले 32 साल के मरे की विश्व रैंकिंग 503 तक गिर गई है और वह वापसी के लिए जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें