फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और उनकी पत्नी भी पॉजिटिव

Tue, 23 Jun 2020 06:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोकोविच द्वारा आयोजित एड्रिया टूर चैरिटी टेनिस टूर्नामेंट में शामिल तीन खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव, बोर्ना कोरिक और विक्टर ट्रॉइकी पहले ही कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस सर्बियाई टेनिस स्टार ने बेलग्रेड पहुंचने के बाद सपरिवार सोमवार को कोविड-19 टेस्ट करवाया था। जोकोविच के साथ-साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। हालांकि राहत भरी खबर यह है कि बच्चे इस महामारी का शिकार नहीं हो पाए। इस सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी ने हाल ही में सर्बिया और क्रोएशिया में प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया था, जहां कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिले थे, जिसके बाद एतिहयातन नोवाक ने अपनी जांच कराई थी।

विज्ञापन

 


रद्द हुआ था फाइनल
इससे पहले दुनिया के 19वें नंबर के टेनिस खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक भी कोविड से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद क्रोएशिया के जगरेब में चल रहा प्रदर्शनी टूर्नामेंट रद्द कर दिया गया। इस टूर्नामेंट के दूसरे चरण के फाइनल में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को रूस के आंद्रे रूबलेव से खेलना था। जोकोविच के कोच गोरान इवानिसेविच ने कहा था कि दिमित्रोव की खबर चौंकाने वाली है और अब हर किसी को परीक्षण कराना होगा। वह पिछले सप्ताह एड्रिया टूर प्रदर्शनी टूर्नामेंट के सर्बियाई चरण का हिस्सा थे।

खचाखच भरे स्टेडियम में जोकोविच ने करवाया टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट का आयोजन जोकोविच करवा रहे थे। यह टूर्नामेंट सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में खचाखच भरे स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इसकी आलोचना भी हुई थी कि इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन नहीं किया गया। टूर्नामेंट में खेलने वाले सर्बिया के ही विक्टर ट्रॉइकी ने भी बताया कि वह और उनकी गर्भवती पत्नी दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ट्रॉइकी दो चरण की प्रतियोगिता के पहले चरण में बेलग्राद में जोकोविच के खिलाफ खेले थे।
विज्ञापन


दिमित्रोव पॉजिटिव आने वाले पहले टेनिस खिलाड़ी
तीन बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले बुल्गारिया के दिमित्रोव शीर्ष स्तर के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने बताया है कि उनका परीक्षण कोरोना के लिए पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी घोषणा की थी, इसके बाद 33वें नंबर के कोरिक ने भी ट्विटर पर अपने पॉजिटिव होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें