फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Open में व्हीलचेयर टेनिस खिलाडियों को भाग लेने का मिल सकता है मौका

Sat, 20 Jun 2020 09:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यूएस ओपन की व्हीलचेयर प्रतियोगिता - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

अमेरिकी टेनिस महासंघ (यूएसटीए) ने इस ओर इशारा किया कि यूएस ओपन 2020 में व्हीलचेयर टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हो सकता है। इससे पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण प्रतियोगिता के आकार को छोटा करने के लिए व्हीलचेयर स्पर्धा को रद्द कर दिया गया था। अमेरिकी टेनिस महासंघ (यूएसटीए) ने शुक्रवार को कहा कि इस स्पर्धा को रद्द करने से पहले उन्हें व्हीलचेयर खिलाड़ियों से बातचीत करनी चाहिए थी।

विज्ञापन


यूएसटीए से जारी बयान में कहा गया कि इस मुद्दे पर सीईओ माइक डाउस, यू.एस. ओपन टूर्नामेंट निदेशक स्टेसी एलास्टर और व्हीलचेयर टूर्नामेंट के निदेशक जो वालन ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ से खिलाड़ियों और व्हीलचेयर टेनिस का नेतृत्व करने वालों के साथ टेलीफोन पर बात की। बयान में कहा गया, 'यूएसटीए ने स्वीकार किया कि संघ को खिलाड़ियों से सीधे संवाद और सहयोगात्मक तरीके से काम करना चाहिए था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें