फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन वेल्स: विश्व नंबर-1 जोकोविच उलटफेर के शिकार, जर्मन खिलाड़ी ने दी करारी शिकस्त

Wed, 13 Mar 2019 09:18 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak DJOKOVIC - फोटो : file photo
विज्ञापन

जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर ने विश्व नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से मात देकर एटीपी इंडियन वेल्स मास्टर्स के चौथे दौर में प्रवेश किया। जर्मन खिलाड़ी ने जोकोविच पर करियर की पहली जीत दर्ज की।

विज्ञापन


सर्बियाई सुपरस्टार जोकोविच मेलबर्न में रिकॉर्ड सातवां खिताब जीतने के बाद पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे। जोकोविच के ग्रैंडस्लेम की संख्या 15 पहुंच चुकी हैं। जोकोविच और 39वीं रैंक वाले कोलश्राइबर के बीच कुल 9 भिड़ंत हुई हैं, जिसमें से आठ बार सर्बियाई खिलाड़ी ने जीत दर्ज की।

विश्व नंबर-1 को मात देने के बाद कोलश्राइबर ने कहा, 'मेरे लिए यह विशेष पल है। दिग्गज खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना सम्मान की बात होती है, लेकिन अधिकांश वो आपको मात देते हैं। नोवाक नंबर-1 हैं और शीर्ष वरीय भी, ऐसे में उनके खिलाफ जीत दर्ज करना अतुल्नीय हैं।'
विज्ञापन


जोकोविच की निराशा मुकाबले के दौरान देखने को मिली। उन्होंने अपना रैकेट पैर और कोर्ट पर जरूर पटका, लेकिन इससे उनका भाग्य नहीं सुधरा। कोलश्राइबर ने दूसरे सेट में सर्विस ब्रेक करके जोकोविच की परेशानी बढ़ाई। अब कोलश्राइबर का अगले दौर में सामना फ्रांस के गाएल मोंफिल्स से होगा।

हालेप-ओसाका भी उलटफेर की शिकार

नाओमी ओसाका को चौथे दौर में बेलिंडा बेनसिच से 3-6 1-6 से हार का मुंह देखना पड़ा। ओसाका का मुकाबला करीब एक घंटे तक चला। याद हो कि पिछले साल ओसाका ने इंडियन वेल्स का खिताब जीता था। 

महिलाओं के चौथे दौर के मुकाबले में सिमोना हालेप को मार्केटा वोनद्रोसोवा से हार मिली। वहीं वीनस विलियम्स क्वार्टरफाइनल में पहुंची। उन्होंने मोना बार्थेल को 6-4 6-4 से मात दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें