फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविस कपः जोकोविच के दम पर सर्बिया क्वार्टरफाइनल में, फ्रांस बाहर

Fri, 22 Nov 2019 05:11 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : pti
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच ने गुरूवार को बेनो पेयरे को आसानी से मात देकर सर्बिया को डेविस कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचाया जिससे शीर्ष वरीय फ्रांस की टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ा। जोकोविच ने पेयरे को 6-3 6-3 से मात दी।

विज्ञापन


उनसे पहले फिलिप क्रैजिनोविच ने करीबी मुकाबले में जो विल्फ्रेड सोंगा को 7-5 7-6 से हराकर सर्बिया को 2-0 से आगे कर दिया था और केवल युगल मुकाबला ही खेला जाना था। इसका मतलब है कि फ्रांस युगल मुकाबला जीतने की स्थिति में भी सेट में रिकार्ड की बदौलत सर्वश्रेष्ठ दो उप विजेता में से एक के रूप में अगले दौर में प्रवेश नहीं कर सकता।
विज्ञापन


सर्बिया का सामना अब शुक्रवार को रूस से होगा। जर्मनी ने भी चिली को हराकर क्वार्टरफाइनल में स्थान पक्का किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें