फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर, कमजोर खिलाड़ी ने जोकोविच को किया बाहर

Mon, 22 Jan 2018 07:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak Djokovic
विज्ञापन

साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन (2018) में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और 12 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सर्बियाई टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच क्वार्टर फाइनल से पहले ही हारकर बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन


डब्लूटीए की रैंकिंग में 14वें पायदान पर मौजूद जोकोविच अपने से कम वरीयता प्राप्त दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हिऑन चुंग से हार गए हैं। डब्लूटीएम रैंकिंग में यह खिलाड़ी 58वें स्थान पर है, इसलिए जोकोविच की हार से हर कोई हैरान है।

दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 घंटे 21 मिनट तक चले इस मुकाबले में चुंग ने जोकोविच को 7-6 (7-4), 7-5, 7-6 (7-3) से हराया। अपनी इस जीत के साथ 21 साल के चुंग किसी ग्रैंड स्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले कोरियाई खिलाड़ी बन गए हैं। क्वार्टर फाइनल में अब चुंग का मुकाबला 97 सीड्ट के अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी टेनेस सैंडग्रेन से होगा।
विज्ञापन


बता दें कि सैंडग्रेन ने ऑस्ट्रिया के नंबर 5 खिलाड़ी डॉमिनिक थीम को हराकर क्वार्टरफाइन में जगह बनाई थी। दोनों खिलाड़ियों के बीच 3 घंटे 54 मिनट तक चले इस मुकाबले में सैंडग्रेन ने डॉमिनिक को 6-2, 4-6, 7-6 (7-4), 6-7(7-9), 6-3 से हराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें