फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोकोविच फिर बने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी, नडाल ने एटीपी फाइनल से नाम लिया वापस

Mon, 05 Nov 2018 10:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच
विज्ञापन

सर्बियाई खिलाड़ी सोमवार को दो साल बाद फिर से अधिकारिक रूप से दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बन गए। चौदह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच (अक्तूबर 2016) दो साल बाद राफेल नदाल को पछाड़कर इस कुर्सी पर पहुंचे हैं। चोट के चलते शीर्ष बीस से बाहर हो चुके जोकोविच का शीर्ष स्थान के साथ ही सत्र का अंत करना तय है।

विज्ञापन


यह उनके कॅरिअर का पांचवां, जबकि 2015 के बाद पहला मौका होगा जब वह नंबर एक के साथ सत्र का समापन करेंगे। पिछले 14 वर्षों में नंबर एक का ताज बिग फोर (नदाल, जोकोविच, फेडरर और एंडी मरे) के पास ही रहा है।

बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर एक फरवरी 2004 को पहली बार नंबर एक खिलाड़ी बने थे उसके बाद से इस कुर्सी पर इन चारों खिलाड़ियों का ही कब्जा रहा है। खास बात यह है कि जोकोविच, फेडरर और नदाल कुल मिलाकर सर्वाधिक 730 सप्ताह तक नंबर वन रहे। निकट भविष्य में भी इन्हें अभी कोई टक्कर देने वाला दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन


पहली बार त्रिमूर्ति एक-साथ शीर्ष तीन स्थानों पर
इस सत्र के शुरुआत में फेडरर ने आठ हफ्ते नंबर एक की कुर्सी पर बिताए। यह पहला मौका है इस सदी की दिग्गज त्रिमूर्ति जोकोविच, नदाल और फेडरर एक साथ शीर्ष तीन स्थानों पर हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें