फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेल मोनफिल्स को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविक

Thu, 18 Jan 2018 08:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नोवाक जोकोविक
विज्ञापन

12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविक ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष एकल वर्ग में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट और अपने सातवें खिताब के लिए जोकोविक शानदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले सर्बिया के इस स्टार टेनिस खिलाड़ी को पहला सेट 4-6 से गंवाना पड़ा, लेकिन 39 डिग्री सेल्सियस रहने के बावजूद भी उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अगले तीनों सेट 6-3, 6-1 और 6-3 से अपने नाम कर लिए। 2 घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले को जीतकर 14वीं वरीयता प्राप्त जोकोविक ने मोनफिल्स पर ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना जीत-हार का रिकॉर्ड 15-0 कर लिया है। 12 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक का अगला मुकाबला अब 21वीं वरीयता प्राप्त स्पेन के रामोस विनोलास से होगा।

जीत के बाद नोवाक ने कहा कि अधिक तापमान होने के कारण हम दोनों के लिए मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण था। मोनफिल्स इस मुकाबले में बेहतर खिलाडियों में से एक हैं, लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में वह अपना बेहतर प्रदर्शन देने से चूक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें