दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के लिए साल के आखिरी टूर्नामेंट एटीपी फाइनल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। फेडरर ने मंगलवार को मेंस सिंगल्स में विश्व रैंकिंग में 10वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी जॉन इस्नर को सीधे सेटों में 6-4 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत की।
सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस्नर के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए तीन ब्रेक प्वॉइंट्स भी हासिल किए। जोकिविच जहां मैच में जहां 37 सर्विस प्वॉइट अपने नाम किए, वहीं इस्नर 38 सर्विस प्वॉइंट जीतने में कामयाब हुए।
इससे पहले सोमवार को दुनिया के नंबर तीन खिलाड़ी रोजर फेडरर को जापान के केई निशिकोरी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। निशिकोरी ने फेडरर को ओपनिंग ग्रुप स्टेज मुकाबले में 7-6 (4), 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था।