1973 का ऐतिहासिक संदर्भ
1973 में बिली जीन किंग और बॉबी रिग्स के बीच हुआ मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं था, बल्कि महिला टेनिस की पहचान और समान पुरस्कार राशि की लड़ाई का प्रतीक था। उस समय बिली जीन किंग ने 55 वर्षीय रिग्स को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर इतिहास रच दिया था। वह मुकाबला महिला प्रोफेशनल टूर की वैधता और सम्मान के लिए बेहद अहम था।
बदले नियमों में खेला गया मुकाबला
दुबई में हुए इस प्रदर्शनी मैच में दोनों खिलाड़ियों के लिए नियम अलग थे।
-
दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ एक सर्व की अनुमति थी
-
सबालेंका के कोर्ट का आकार नौ प्रतिशत छोटा कर दिया गया, ताकि किर्गियोस की ताकत और रफ्तार को संतुलित किया जा सके
इन नियमों की वजह से कुछ फैंस ने मैच को मनोरंजक बताया, जबकि कुछ ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए।